{"_id":"620ea6f860a96501cb7338a2","slug":"havildar-s-wife-commits-suicide-in-cantt-bareilly-news-bly475803963","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में हवलदार की पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में हवलदार की पत्नी ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट में रह रहे सेना के हवलदार विजय प्रकाश सिंह की पत्नी 29 वर्षीय सोनी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। मूलरूप से गोरखपुर के खोराबार निवासी विजय प्रकाश सिंह की तैनाती बरेली में है। वह अपनी पत्नी सोनी और बच्चों के साथ कैंट इलाके में ही रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को विजय प्रकाश ड्यूटी पर थे। शाम को वह घर लौटे तो लाइटें बंद थीं। उन्होंने पत्नी को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर उन्होंने लाइट जलाई तो पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था। घटना के वक्त उनके बच्चे पार्क में खेलने गए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद विजय प्रकाश शव लेकर गोरखपुर रवाना हो गए। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ब्यूरो