{"_id":"5eff90718ebc3e430e340aca","slug":"hartman-and-kudeshia-bridges-will-be-a-threat-during-monsoon-be-careful-bareilly-news-bly4114541182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून में खतरा बनेंगे हार्टमन और कुदेशिया पुल.. संभलकर निकलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में खतरा बनेंगे हार्टमन और कुदेशिया पुल.. संभलकर निकलिए
विज्ञापन
बारिश में बदहाल होता कुदेशिया पुल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी ने समय रहते नहीं कराई मरम्मत, कुदेशिया पुल पर गड्ढे और फैली बजरी से हादसों की आशंका बढ़ी
विज्ञापन
बरेली। मानसून सीजन शुरू होने के बावजूद हार्टमन और कुदेशिया पुल की सड़क अब भी खराब है। पीडब्ल्यूडी ने समय रहते इन दोनों ही पुलों की ठीक से मरम्मत नहीं कराई है। कुदेशिया पुल पर सड़क की दशा तो बेहद खराब है। इस पर गई जगह गड्ढे होने के साथ बजरी भी फैली हुई है। पिछले साल भी सड़क खराब होने की वजह से कई हादसे हुए थे। अब पीडब्ल्यूडी इसकी मरम्मत कराता भी है तो बारिश में पैच वर्क रुकेगा भी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं।
शहर ये दोनों महत्वपूर्ण पुल लंबे समय से खस्ताहाल हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बजट का रोना रोकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़े रहते हैं। हार्टमन पुल पर सड़क उखड़ जाने के बाद उसके अंदर बिछा सरिया का जाल तक बाहर आ गया है। हालांकि कुछ दिन पहले इस पुल पर पैच बनाए गए थे, लेकिन उनकी क्वालिटी खराब होने से सड़क फिर से उखड़ना शुरू हो गई है। हार्टमन पुल पर एक जगह पर काफी मिट्टी इकट्ठा करके छोड़ दी गई है, जो बारिश में बहकर पूरी रोड पर फैलेगी, जिससे वाहनों के फिसलने की भी आशंका रहेगी।
उधर कुदेशिया पुल पर तो अब तक मरम्मत का काम ही नहीं कराया गया है। उस पर कई जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। बारिश में पानी भरने से वह और भी ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं। डामर रोड उधड़ने से रोड की पूरी बजरी सड़क पर फैली होने से स्कूटी-बाइक वालों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। पिछले साल यहां एक्सीडेंट में कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ गई थी।
विज्ञापन
किला, हार्टमन पुलों की मरम्मत के लिए शासन से बजट मांगा गया था, लेकिन उसकी स्वीकृति नहीं मिली। कुदेशिया पुल की क्या हालत है, इसे चेक कराया जाएगा। -पीके बांगड़ी, एक्सईन, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड भवन