{"_id":"6918ea076469bd3b620062f4","slug":"harshit-was-first-in-400m-race-and-anuj-was-first-in-200m-race-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100894-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 400 मी में हर्षित तो 200 मी दौड़ में अनुज रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 400 मी में हर्षित तो 200 मी दौड़ में अनुज रहे प्रथम
विज्ञापन
भुता में प्रतियोगिता में छात्र दौड़ लगाते हुए। स्रोत शिक्षक द्वारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
भुता। क्षेत्र के रेडिंस ग्लोबल स्कूल में आयोजित परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर की 400 मी दौड़ में हर्षित तो 200 मी दौड़ में अनुज प्रथम स्थान पर रहे। इस प्रकार 50 मीटर दौड़ में इशू और 100 मीटर दौड़ में जूली ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बीईओ शशांक शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
जूनियर वर्ग में गोला फेंक में पीएमश्री डांडिया नवाजिश अली विद्यालय के मोहित और लक्ष्मी, चक्का फेंक में फैजनगर जूनियर विद्यालय के अनिकेत ने अपना हुनर दिखाया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देशबंधु गंगवार, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण रस्तोगी, अनिल कुमार गंगवार, रोहित शर्मा, मुनेंद्र गंगवार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
दौड़ में पंडरी स्कूल के अर्पित ने मारी बाजी
नवाबगंज। पंडरी गांव के कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय कयानपुर के उमेश प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पंडरी के अर्पित ने पहला स्थान पाया। बालक वर्ग और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय त्यार जागीर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बाद में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
--
200 मी दौड़ में सबसे तेज दौड़ी रुबी
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठा मक्खन में न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रुबी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शगुन प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में रुबी प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में निशा प्रथम रहीं। लंबी कूद में राबिया, शालू और निशा विजेता रहीं। ऊंची कूद में केवी और शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, 100 मीटर दौड़ में रिंकू प्रथम रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हरनंदन गंगवार रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एआरपी विवेक सक्सेना, एआरपी मधुरेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद