फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Halted illegal construction on government land.

Bareilly News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को रुकवाया

Sun, 25 Oct 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Halted illegal construction on government land.
शेरगढ़। नगर पंचायत के मोहल्ला कावर के वार्ड नंबर तीन में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को नगर पंचायत की टीम ने रुकवा दिया है। भूमि की पैमाइश कराने के लिए अधिशासी अधिकारी ने तहसीलदार, बहेड़ी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कावर में नगर पंचायत की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी शिकायत भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक समेत अन्य कस्बावासियों ने एसडीएम व नगर पंचायत प्रशासन से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। ईओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि भूमि की पैमाइश के बाद ही उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन

--
विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
शेरगढ़। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बैरमनगर में ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत उद्योग निरीक्षक शैलेंद्र यादव जांच करने पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव एवं एडीओ पंचायत व शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में गांव में कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान पंचायत उद्योग निरीक्षक शैलेंद्र यादव ने शिकायतकर्ताओं से आरोपों के संबंध में अभिलेख एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन शिकायतकर्ता राधे श्याम कश्यप समेत मौके पर साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने श्मशान भूमि तक जाने वाले रास्ते पर जलभराव की समस्या उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed