फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   government is running many schemes to advance women

अपराजिता: महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक ने दी जानकारी

Sat, 23 Aug 2025 10:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 23 Aug 2025 10:37 AM IST
सार

बरेली के रक्षपाल बहादुर प्रबंधन संस्थान में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक चंचल गंगवार व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला मिशन समन्वयक रिंकी सैनी ने छात्राओं को विभिन्न जानकारी दी।

विज्ञापन
government is running many schemes to advance women
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाएं अब सिर्फ चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं। वह समाज में बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। इस आपाधापी के बीच महिलाओं को अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। ये बातें वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक चंचल गंगवार व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला मिशन समन्वयक रिंकी सैनी ने बृहस्पतिवार को रक्षपाल बहादुर प्रबंधन संस्थान में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को बताया कि शिक्षा ने ही महिलाओं को समाज में उच्च पदों तक पहुंचाया है। चंचल गंगवार ने दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद शुरू किए गए वन स्टॉप सेंटरों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इनका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी, चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराना है। सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं भी चला रही है। दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा से बचाव के लिए भी छात्राओं को जागरूक किया।

विज्ञापन
Trending Videos

government is running many schemes to advance women
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित 
रिंकी सैनी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि बाल सेवा योजना उन बच्चों के लिए है, जिनके माता या पिता अथवा दोनों की कोविड के दौरान मृत्यु हो गई है और उनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। ऐसे बच्चों को सरकार हर महीने सहायता राशि प्रदान करती है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत अक्टूबर 2019 में हुई थी। यह योजना बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य लिंग-आधारित सामाजिक समस्याओं को कम करना और समान अवसरों को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान निदेशक डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. दर्शनील ग्रोवर, डीन डॉ. रितेश अग्रवाल, पारविका गुप्ता, रोली, प्रिया, मानसी, नूतन व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed