फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half of the city became a hotspot, panic in Ramwatika from family who came from Agra

आधे शहर में बन गए हॉटस्पॉट, रामवाटिका में आगरा से आए परिवार से दहशत

Wed, 10 Jun 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Half of the city became a hotspot, panic in Ramwatika from family who came from Agra
हॉटस्पॉट बनने के बाद रामवाटिका को किया गया सील। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मढ़ीनाथ से लेकर रामपुर गार्डन तक हॉटस्पॉट में पुलिस तैनात मगर टोकाटाकी से परहेज

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। लगभग आधा शहर हॉटस्पॉट बन चुका है। इसके बावजूद सड़कों और बाजारों में भीड़ लग रही है। वहीं हॉटस्पॉट रामवाटिका में आगरा से आए एक परिवार के कारण पूरी कॉलोनी में दहशत छाई हुई है।
नए हॉटस्पॉट रामवाटिका में सील होने के पहले ही दहशत में लोगों ने गेट बंद कर दिए हैं। यहां मंगलवार शाम तक इलाके को सील नहीं किया गया था। पुलिस की लापरवाही से इतर स्थानीय लोग खुद ही अपनी सुरक्षा को लेकर चितिंत हैं। उन्होंने कॉलोनी के सारे गेट बंद कर रखे हैं। केवल एक गेट खुला है जिस पर गार्ड की तैनाती है। यहां स्थानीय लोगों को भी पूछताछ के बाद एंट्री दी जा रही है। वहीं, गेट नंबर दो के पास सुबह आगरा से आए एक परिवार के चार सदस्यों से पड़ोसी सहमे हुए हैं। यह लोग कार से आने के बाद घर में कैद हैं और जांच तक नहीं कराई है। लोगों को डर है कि कहीं इनमें कोई संक्रमित न हो। इनकी सूचना सीएमओ को दे दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, मढ़ीनाथ, रामपुर गार्डन व अन्य हॉटस्पॉट पर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। हालांकि शुरू में जिस तरह की सख्ती होती थी, अब वैसा नहीं है। लोग किसी न किसी काम का बहाना करके अंदर बाहर जाते रहते हैं। पुलिस भी मामले में मूकदर्शक सी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed