{"_id":"6ac7fec7cd31f26b250255f4","slug":"hailstorm-damages-crops-and-rooftop-solar-panels-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-103242-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओलावृष्टि से फसलों और छतों पर लगे सोलर प्लेट को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओलावृष्टि से फसलों और छतों पर लगे सोलर प्लेट को नुकसान
विज्ञापन
सिरौली/भड़सर/नवाबगंज। सिरौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हुई ओलावृष्टि से जहां फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों के घरों की छतों पर लगे सोलर प्लेटें टूट गई। लोगों ने बताया कि ओलावृष्टि से धान, उड़द, मिर्च की फसलें प्रभावित हुई हैं। छतों पर कुछ सोलर प्लेटें टूटने से लोगों को लाखों का नुकसान पहुंचा है। लोगों के अनुसार, ऐसे बड़े ओले कभी किसी ने नहीं देखे। सब इसे प्रकृति का बदलाव मान रहे हैं।
भड़सर में भी हुई बारिश के बाद किसानों ने फसलों को देख चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा था। अब बची हुई कसर ओलावृष्टि ने पूरी कर दी। किसान विजयपाल, हरीश कुमार, मोरपाल राजकुमार, दीनदयाल, ओम प्रकाश आदि ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इधर, नवाबगंज में मिल संचालक मो. इमरान ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश के कारण खुले में सूख रहा धान पूरी तरह भीग गया। किसानों ने भी हुए नुकसान का आकलन कर सर्वे करने एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
-- -- -- --
बेमौस बारिश से फसलें प्रभावित
भोजीपुरा। बेमौसम हुई बारिश में धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। गांव घंघोरा घंघोरी के किसान गुरवचन सिंह की आठ बीघा में लगी धान की फसल, गांव जनक जागीर के किसान करन पाल सिंह की सात बीघा धान, रहपुरा करीम बख्श के छत्रपाल शर्मा की नौ बीघा धान को काफी नुकसान पहुंचा है। गांव सागलपुर में किसान डालचंद समेत काफी किसानों ने बताया कि उनको भी काफी नुकसान पहुंचा है। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव चौ. विजय पाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों मुआवजा दे और जिन किसानों पर ऋण है। उनके ऋण माफ किए जाएं। संवाद