{"_id":"5e1a21b58ebc3e880833a4fa","slug":"hadsa-bareilly-news-bly3916501182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा फैक्टरी में आग से हड़कंप, तीन दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा फैक्टरी में आग से हड़कंप, तीन दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात रजऊ औद्योगिक क्षेत्र में अग्निकांड के बाद पहुंचे अफसर
बरेली। रजऊ परसपुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात एक मेंथा फैक्टरी के बॉयलर में आग से हड़कंप मच गया। तीन दमकल लेकर अफसर मौके पर पहुंचे और घंटे भर में आग पर काबू कर लिया। मालिक मामूली नुकसान की बात कहते हुए सुबह तक स्थिति साफ करने की बात कह रहे हैं।
सतरापुर रोड पर कैल्विन मेंथाल नाम से फैक्टरी बरसों से स्थापित है। इसमें मेंथा से दाना व अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे फैक्टरी के बॉयलर में सौ फुट की ऊंचाई पर आग भड़क गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फैक्टरी प्रबंधन ने अपने संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश के साथ ही पुलिस और फायर स्टेशन पर खबर दी। तत्काल ही सीओ फरीदपुर, सीएफओ सीएम शर्मा व एफएसओ रवीश कुमार मौके पर पहुंच गए। एक के बाद एक कर तीन दमकल बुला ली गईं। करीब तीन मंजिल ऊंचाई पर चढ़कर फायर स्टाफ ने आग पर काबू कर लिया। इस बीच बरेली से फैक्टरी मालिक मनीश जैन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। एफएसओ ने बताया कि हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। सब कंट्रोल में है।