{"_id":"5e10c3388ebc3e8812751b6b","slug":"hadsa-bareilly-news-bly390667275","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज पुल पर मांझे से सेल्स आफिसर लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज पुल पर मांझे से सेल्स आफिसर लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल का सेफ्टी वायर टूटने के चलते हुए हादसा, पिछली बार कई हादसे होने पर नगर निगम ने कराया था इंतजाम
बरेली। श्यामगंज पुल का सेफ्टी वायर टूटने का बाद राहगीरों के मांझे से जख्मी होने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। शनिवार शाम पुल से गुजरने के दौरान मांझे में उलझकर निजी कंपनी के सेल्स आफिसर का हाथ जख्मी हो गया।
हार्टमन कॉलेज के पास स्थित आनंद विहार कालोनी में रहने वाले एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना के बेटे वैभव सक्सेना निजी कंपनी में सेल्स आफिसर हैं। शनिवार शाम को वह गांधी उद्यान की ओर से श्यामगंज फ्लाईओवर से होकर घर जा रहे थे। ईंट पजाया चौराहे की ओर ढाल से उतरते समय मांझा उनके हेलमेट से टकराया। इस पर वैभव ने मांझा हटाने का प्रयास किया तो उनका हाथ जख्मी हो गया और खून बहने लगा। मौके पर जुटे लोग उन्हें पास के ही निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बता दें कि श्यामगंज पुल पर आवागमन शुरू होने के बाद भी मांझे से तमाम हादसे हुए थे। इस पर अमर उजाला ने अभियान चलाया तो तत्कालीन नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने ठेकेदार से कहकर पुल पर बिजली के पोल में सेफ्टी वायर लगवा दिया था। अब यह वायर टूट गया है, जिसके चलते दोबारा हादसे शुरू हो गए हैं। लोगाें का कहना है कि अगर यह वायर दोबारा नहीं बंधवाया गया तो यहां आए दिन हादसे होते रहेंगे।