फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hadsa

दरवाजे से कुत्ता हटाने को कहा तो मां-बेटी पर तेजाब फेंका

Thu, 02 Jan 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
hadsa
पड़ोसी और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, छेड़छाड़ का भी आरोप
विज्ञापन

बरेली। दरवाजे से कुत्ता हटाने के लिए कहने पर हुए विवाद के बाद पड़ोसी पिता-पुत्रों ने मां-बेटी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। महिला ने दोनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिवार वाले महिला और उसकी बेटी को प्राइवेट अस्पताल ले गए। दोनों आंशिक रूप से झुलसी बताई जा रही हैं। महिला ने आरोपियों पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।
इज्जतनगर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के घर के सामने पड़ोसी रोज अपना कुत्ता टहलाता है। इस दौरान कुत्ता वहां गंदगी कर देता है। बुधवार रात जब पड़ोसी कुत्ते को टहलाने लाया तो महिला ने विरोध किया। इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। महिला ने बताया कि पड़ोसी और उसके बेटे ने घर में उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। जातिसूचक गालियां दीं और फिर तेजाब फेंक दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी भाग गए। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों में मारपीट के बाद झगड़ा बढ़ गया था। एक पड़ोसी ने तेजाब की बोतल गली में फेंक दी। बोतल फूटने से तेजाब के छींटे महिला के कपड़ों पर आ गए। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। - केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed