फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gym operators hit by the horse 's death

घोड़े से टकराकर जिम संचालक की मौत

Fri, 12 Feb 2016 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 12 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दावत खाकर लौट रहे युवक की बाइक घोड़े से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। बाद में घोड़े की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के अशोक नगर निवासी सेना से रिटायर्ड अमर पाल सिंह का 24 वर्षीय बेटा अमर अभिजीत उर्फ नितिन ठाकुर मोहल्ले में ही जिम चलाता था। वह अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार रात दस बजे कैंट में दावत खाने गया था। बाइक से घर लौटते समय जंक्शन रोड पर पंचम होटल के सामने घूम रहे घोड़े से उसकी बाइक टकरा गई। सिर के बल सड़क पर गिरने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दो साथी भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। नितिन ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और घोड़े की भी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed