फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guru's guidance became strength, disciple won gold medal at national level

Bareilly News: गुरु का मार्गदर्शन बना ताकत, शिष्य ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

Thu, 15 Jan 2026 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Guru's guidance became strength, disciple won gold medal at national level
खिलाड़ी अल्तमश और कोच शाहिद ने गुरु-शिष्य की परंपरा को किया साकार
विज्ञापन


बरेली। भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा को सदियों से विशेष स्थान प्राप्त है। यही परंपरा जब खेल मैदान में उतरती है, तो परिणाम सिर्फ पदक नहीं बल्कि एक प्रेरक मिसाल के रूप में सामने आता है। ऐसी ही एक कहानी जिले से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंची है। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत शाहिद रजा, हिमाचल प्रदेश में हुई राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के कोच भी रहे, और उनके शिष्य अल्तमश मंसूरी ने भी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतकर, इस परंपरा को साबित किया।
महज 13 वर्ष के अल्तमश मंसूरी एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र हैं। एयरफोर्स के पास रहने वाले अल्तमश ने पूरे टूर्नामेंट में काउंटर अटैकर की अहम जिम्मेदारी निभाई। तेज स्पाइक, सटीक मूवमेंट और दबाव में संतुलित प्रदर्शन के चलते वे टीम की स्वर्णिम जीत के प्रमुख स्तंभ बने।
विज्ञापन


कोच शाहिद रजा बताते हैं कि अल्तमश पिछले तीन वर्षों से नियमित और अनुशासित ढंग से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे अभ्यास के प्रति बेहद समर्पित हैं और हर मैच को सीखने का अवसर मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोच को देते हैं सफलता का श्रेय
अल्तमश अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु शाहिद रजा को देते हैं। उनका कहना है कि शाहिद सर के मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। वे न केवल तकनीकी बारीकियां सिखाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। शाहिद रजा के लिए यह उपलब्धि भावनात्मक रूप से भी खास रही। वे बताते हैं कि एक समय ऐसा था जब वे स्वयं खिलाड़ी के रूप में नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। अब वहीं पर अपने शिष्य को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतते देखना एक गुरु के लिए गर्व और संतोष का क्षण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed