फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guru Teg Bahadur appeared, covered the entire creation with a sheet..

Bareilly News: प्रकट भयो गुरु तेग बहादुर, सगल सृष्टि पर ढांपी चादर..

Tue, 11 Apr 2023 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 11 Apr 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur appeared, covered the entire creation with a sheet..
बरेली। सिखों के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गली मनिहारन स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ने सोदर रहिरास के पाठ से की। इसके बाद आरती, गुरुवाणी व कीर्तन का गायन हजूरी रागी भाई प्रेम सिंह ने किया। देहरादून से आए पंथ प्रसिद्ध प्रचारक भाई बलविंदर सिंह ने साहिब श्री गुरु तेगबहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब सिर्फ हिंद की ही चादर नहीं बल्कि- प्रकट भयो गुरु तेग बहादुर, सगल सृष्टि पर ढांपी चादर। गुरु साहिब जी के बलिदान को भारत के किसी भी नागरिक को भूलना नहीं चाहिए।

अमृतसर से आए कीर्तनी भाई सरबजीत ‘रामदास’ ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समाप्ति पर सारी संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। संचालन मालिक सिंह कालड़ा ने किया। प्रधान कुलदीप सिंह पन्नू ने संगत का धन्यवाद दिया। महासचिव अमरजीत कालड़ा ने बताया कि मंगलवार को संजय नगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed