गुरु-चेले की काली करतूत: अनुष्ठान के बहाने शिष्या को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों ने लूटी आबरू
आरोपी गुरु चेला शाहजहांपुर जनपद के रहने वाले हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले बिथरी क्षेत्र में अनुष्ठान किया था। इसी दौरान युवती से उनकी मुलाकात हुई। आरोपी की बातों में फंसकर युवती भी उसकी शिष्या बन गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। धार्मिक अनुष्ठान करने वाले गुरु और उसके चेले ने पूजा करने के बहाने युवती के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। युवती भी मुख्य आरोपी की शिष्या थी। उसने मोबाइल फोन से कॉल कर घटनास्थल पर ही पुलिस बुला ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरु-चेले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- Bareilly: फाइल स्टार होटल में अच्छी नौकरी का झांसा देकर युवक को भेजा ओमान, वहां कराया गया गंदा काम
शाहजहांपुर जनपद के थाना जैतीपुर के गांव कलुआ भोज निवासी संजय सिंह और शाहजहांपुर के ही गांव मरुआ झाला निवासी उसका शिष्य सुमित धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। कुछ माह पहले दोनों ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुष्ठान किया था। इसी दौरान गांव की एक युवती संजय से प्रभावित होकर उसकी शिष्या बन गई। दोनों की फोन पर बातें होने लगीं।
आरोपी ने कॉल कर बुलाया था
आरोप है कि संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को शिष्या बनी युवती को अनुष्ठान करने के बहाने फोन कॉल करके बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे बुलाया। युवती अपने घर से पांच हजार रुपये लेकर वहां पहुंच गई। आरोपी संजय और उसका चेला सुमित भी बाइक से सेटेलाइट पहुंच गए और युवती को बैठाकर फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव के पास गन्ने के खेत में ले गए।यह भी पढ़ें- अजब शादी की गजब कहानी: दुल्हन ने फुफेरे भाई संग लिए सात फेरे, दूल्हे के साथ सहेली का हुआ विवाह
आरोप है कि यहां दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। शोरशराबा होने पर जुटे ग्रामीणों ने पीड़िता को छुड़ाया। युवती ने मोबाइल फोन से सूचना दी तो पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी गुरु-चेले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय दिव्यांग है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।