फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gular Village Cricket Club was the winner

Bareilly News: गूलर गांव क्रिकेट क्लब रही विजेता

Wed, 18 Dec 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gular Village Cricket Club was the winner
आंवला। मनौना कप में विजयी टीम के ​खिलाडी को प्रतीक चिन्ह देते आयोजक-संवाद
आंवला। गांव मनौना में क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 की शुरुआत समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर की।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच गूलर गांव क्रिकेट क्लब और मऊ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें मऊ क्रिकेट क्लब की तरफ से नीरज कुमार शरण ने 25 रन और मुन्ना ने 13 रन बनाए। गूलर गांव क्रिकेट क्लब ने 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिन का दूसरा मैच बिसौली क्रिकेट क्लब व बुखारा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बिसौली क्रिकेट क्लब ने 119 रन बनाए। शेखर मिश्रा ने 54 रन की शानदार पारी खेली। बुखारा क्रिकेट क्लब की टीम अपने सभी विकेट होने के बाद भी केवल 78 रन ही बना सकी और मैच हार गई। डॉ. जीराज यादव ने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने फाइनल मैच की विजेता टीम को 25 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
आयोजक अंकित गोस्वामी, राजकमल चौहान, गब्बर मास्टर, प्रदीप शर्मा, सोनू सिंह, प्रदुमन शंखधार, आशीष पाठक, राहुल सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed