फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guests started coming to Hazrat Sharafat Mian's Urs

Bareilly News: हजरत शराफत मियां के उर्स में आने लगे मेहमान

Mon, 25 Sep 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Guests started coming to Hazrat Sharafat Mian's Urs
बरेली। हजरत शाह शराफत अली मियां के उर्स का मुख्य कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसमें शिरकत करने के लिए दूर दराज के प्रांतों से मेहमानों का आना शुरू हो गया है। तमाम जायरीन ने दरगाह पर हाजिरी देकर अकीदत का नजराना पेश किया। इस बीच शहर के कई इलाकों से लोग चादरों के जुलूस भी लेकर दरगाह पर पहुंचे।
विज्ञापन

हजरत शाह शराफत मियां के 56 वें उर्स-ए-शराफती के पहले दिन की शुरुआत शनिवार सुबह कुरआन ख्वानी से हुई। दरगाह शरीफ पर फातिहा ख्वानी के बाद अकीदतमंदों के लिए लंगर शुरू कर दिया गया। उर्स को लेकर दरगाह से लेकर आस-पास के इलाकों कोहाड़ापीर, दीवान खाना, ब्रह्मपुरा, मूर्ति नर्सिंग होम, घंटाघर, कुतुबखाना आदि क्षेत्र में जायरीन की चहल-पहल रही। उर्स में शिरकत करने के लिए अब तक महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली से जायरीन आ चुके हैं और यह सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

पुराना शहर से मदीना शाह का इमामबाड़ा, गौसिया मस्जिद, हाजियापुर, जगतपुर, कांकर टोला, शाहदाना आदि मोहल्लों के जुलूस एक साथ मिलकर दरगाह शरीफ पहुंचे। ग्राम अलीगंज, बिशारतगंज, गैनी, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, महेशपुर, फरीदपुर आदि गांव-कस्बों से बड़ी तादाद में लोग पैदल जुलूस लेकर आए। मजार शरीफ पर चादर व गुलपोशी की और पीरो मुरशिद शाह सकलैन मियां से मुलाकात कर दुआएं हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ट्रेन से 26 को आएगा सकलैनी कारवां
बरेली। दरगाह के मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से 26 सितंबर को शाम 5 बजे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से जायरीन का जत्था बरेली पहुंचेगा। इसके अलावा अन्य राज्यों बिहार, बंगाल, छतीसगढ़, राजस्थान, भोपाल, झांसी से दिनांक 25 व 26 सितंबर को जायरीन के बड़े-बड़े जत्थे पहुचेंगे। इन सभी ज़ायरीन के ठहरने व खाने-पीने का सारा इंतजाम दरगाह शरीफ की तरफ से किया गया है।


जायरीन को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए इंतजामिया कमेटी बनाई गई है। इसमें रजाकार गुलाम गौस, मुकीत सकलैनी, तौसीफ सकलैनी, जलील सकलैनी, सादिक सकलैनी, जुबैर सकलैनी, निजाम सकलैनी, मन्ना सकलैनी, इमरान सकलैनी, गुलाम मुहम्मद, यावर सकलैनी, अशफाक सकलैनी, रिजवान सकलैनी, अबरार सकलैनी आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed