{"_id":"66403cf8d625b691260fbb9a","slug":"gst-raid-on-ashok-electricals-in-bareilly-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Raid: बरेली में अशोक इलेक्ट्रिकल्स पर जीएसटी का छापा, 30 रुपये लाख की कर चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST Raid: बरेली में अशोक इलेक्ट्रिकल्स पर जीएसटी का छापा, 30 रुपये लाख की कर चोरी पकड़ी
Sun, 12 May 2024 09:24 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 May 2024 09:24 AM IST
सार
बरेली में जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को अशोक इलेक्ट्रिकल्स पर छापा मारा। यहां जांच में 30 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में प्रेमनगर के अशोक इलेक्ट्रिकल्स एवं होम डेकोर पर शुक्रवार दोपहर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा रेंज बी ने छापा मारा। देर रात तक जारी कार्रवाई में 30 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। कारोबारी ने भूल स्वीकार करते हुए मौके पर ही 15 लाख रुपये जमा किए। शेष 15 लाख रुपये जमा करने के लिए उसने सात दिनों का समय मांगा है।
विज्ञापन
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ओपी चौबे के अनुसार कर चोरी की सूचना के बाद दस्तावेजों की जांच की गई। प्रतिष्ठान से जुड़े आंकड़ों के विश्लेषण में मिला कि व्यापारी प्रतिवर्ष 15 करोड़ से अधिक का व्यापार कर रहा था। अत्यधिक मूल्य संवर्धन वाले माल का व्यापार करने के बावजूद देय कर का समायोजन आईटीसी से कर रहा था।
विज्ञापन
पोर्टल पर व्यापारिक विवरण की जांच में पाया कि व्यापारी ने दिल्ली में सरकुलर ट्रेडिंग के माध्यम से कर चोरी के उद्देश्य से पंजीकृत बोगस फर्मों से खरीद दिखाई है। साथ ही त्रुटिपूर्ण आईटीसी क्लेम करते हुए उसका समायोजन देय कर में किया। अभी स्टाक और अभिलेखों के आधार पर शेष देय कर का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन