{"_id":"68547b445738ea47740eebd6","slug":"gst-flying-squads-are-misusing-powers-gyanesh-mishra-bareilly-news-c-4-lko1064-665493-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे जीएसटी के सचल दल : ज्ञानेश मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे जीएसटी के सचल दल : ज्ञानेश मिश्र
विज्ञापन
बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में व्यापारी संवाद व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्टेट जीएसटी में सचल दल टीम एक निश्चित धनराशि का लक्ष्य देने के कारण लगातार धारा 129 का दुरुपयोग करते हुए छोटी-मोटी कमियों पर गाड़ियों को विभाग ले जाकर परेशान करती है। दबाव बनाकर पेनाल्टी जमा करवा रही है। ये इज ऑफ डुइंग बिजनेसकी अवधारणा (विश्व बैंक समूह की ओर से स्थापित एक रैंकिंग प्रणाली) के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि एसआईबी विंग भी किसी उद्योग या प्रतिष्ठान में जाने पर जांच के समय स्टॉक में कमी या अधिकता बताकर व्यापारी पर दबाव बनाकर टैक्स जमा करवा रही है। मुख्यमंत्री से 13 जून को मिलकर धारा 129 के सरलीकरण के लिए सुझाव दिए है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न पर रोष जताया। प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि बरेली जिले के औद्योगिक क्षेत्र की हालात तो बयां ही नहीं की जा सकती, सबसे ज्यादा कर व्यापारी एवं उद्यमी से ही सरकार को प्राप्त होता है इसके बाद भी व्यापारियों पर अधिकारी दबाव बनाते है। कहा कि बिजली को विद्युत विभाग का कनेक्शन लेना हो तो उसे तमाम चक्कर लगाने पड़ते है। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें टूटी पड़ी है। विधायक राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि व्यापारी की समस्याओं को वह शासन स्तर पर उठाएंगे। कार्यक्रम में व्यापारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, जसपाल सिंह, पंकज अग्रवाल, रचित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल लक्ष्य अग्रवाल कशिश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद