{"_id":"6999809a87a033384f0d1c06","slug":"groom-and-bride-families-clashed-over-their-gotra-in-bareilly-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वरमाला के बाद गोत्र को लेकर भिड़े दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग, बैरंग लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वरमाला के बाद गोत्र को लेकर भिड़े दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग, बैरंग लौटी बरात
Sat, 21 Feb 2026 03:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:25 PM IST
सार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वरमाला के बाद दूल्हे का गोत्र पता चला तो दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में मंडनपुर रोड स्थित एक बरातघर में शुक्रवार को वरमाला के बाद गोत्र को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष ने शादी से ही इन्कार कर दिया। वर पक्ष की ओर से दुल्हन पक्ष को खर्चे का भुगतान करने के बाद दोनों ने ही पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद बरात दुल्हन के बिना ही लौट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वरमाला के बाद दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद हुआ था। इसी दौरान गोत्र की बात सामने आई। वर पक्ष का गोत्र जानने के बाद दुल्हन पक्ष ने इस गोत्र में शादी करने से इन्कार कर दिया। वर पक्ष की ओर से मिला सामान भी लौटा दिया। सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां वर पक्ष ने शादी में हुए खर्च का भुगतान दुल्हन पक्ष को करने की बात कही। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
जयमाला के बाद दुल्हन बेहोश, अस्पताल में आया होश
नवाबगंज इलाके में जयमाला के बाद बृहस्पतिवार को दुल्हन बेहोश हो गई। होश न आने पर परिजन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां दोपहर बाद उसे होश आया। बाद में दुल्हन ने शादी से ही इन्कार कर दिया। परिजनों के समझाने पर वह शादी के लिए तैयार हुई। दोपहर बाद भांवरे हुईं। इसके बाद दुल्हन पीलीभीत स्थित ससुराल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन