फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grandmother dies of shock due to death of newborn child in Bareilly

नवजात की मौत पर दादी ने त्यागे प्राण: 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार में दो मौतों से सन्नाटा, हर आंखें हुईं नम

Wed, 29 Nov 2023 08:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 29 Nov 2023 08:13 PM IST
सार

एसएनसीयू से रेफर करने में लापरवाही की वजह से हुई नवजात की मौत की जानकारी के बाद भी अफसरों ने परिजन का हालचाल नहीं पूछा। वहीं, सदमे से उसकी दादी की मौत के बाद भी उनका कलेजा नहीं पसीजा।

विज्ञापन
Grandmother dies of shock due to death of newborn child in Bareilly
अस्पताल का एसएनसीयू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद एसएनसीयू से रेफर किए जाने के दौरान एक नवजात की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर दादी को गहरा सदमा लगा। देर रात उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बहेड़ी निवासी शबाना ने बताया कि सोमवार को उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। मंगलवार को एसएनसीयू में आग लगने के बाद दोनों नवजातों को बदायूं रेफर किया गया था। मगर दोपहर 12 बजे रास्ते में ही हालत बिगड़ने से बेटे की मौत हो गई थी। अस्पताल से पुष्टि के बाद वे शाम को घर पहुंचे। नवजात को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद उसकी दादी नजमा (55) को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

पहले से लकवाग्रस्त नजमा घर पर पौत्र के आने का इंतजार कर रही थीं। उसकी मौत की खबर से उनको गहरा सदमा लगा। रात एक बजे उनकी सांसें अटकने लगीं। अस्पताल ले जाने की तैयारी थी पर उन्होंने दम तोड़ दिया। दोपहर में उनको भी सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शबाना ने बताया कि परिवार में दो मौतों से उनके शौहर वकील भी सदमे में हैं। मंगलवार रात से ही घर आने-जाने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन

अफसरों ने नहीं पूछा हाल
एसएनसीयू से रेफर करने में लापरवाही की वजह से हुई नवजात की मौत की जानकारी के बाद भी अफसरों ने परिजन का हालचाल नहीं पूछा। वहीं, सदमे से उसकी दादी की मौत के बाद भी उनका कलेजा नहीं पसीजा। हृदयविदारक घटना के बावजूद दोपहर 12 बजे तक अफसर इससे अनजान रहे। वार्ड मेंबर के अलावा कोई अन्य जनप्रतिनिधि भी ढांढस बंधाने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

दूसरे जिलों में भेजे गए बच्चों की हालत स्थिर
मंगलवार को एसएनसीयू से दूसरे जिलों में रेफर हुए बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। एक बच्चा बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और तीन बच्चे सैफई रेफर किए गए थे। पांच बच्चे निजी अस्पतालों में भर्ती किए गए थे। महिला अस्पताल के सीएमएस के मुताबिक देर शाम उन्होंने मेडिकल कॉलेज से संपर्क कर हाल जाना। सभी नवजात की हालत फिलहाल स्थिर है।

नवजात की मौत की सूचना पर महिला अस्पताल के सीएमएस से रेफर हुए बच्चों के बारे में जानकारी ली। सभी की हालत स्थिर है। नवजात की दादी की मौत के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। उच्चाधिकारियों से जो दिशानिर्देश होंगे, वह सहयोग करेंगे। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed