फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grand entrance will welcome on Badayun and Pilibhit road

Bareilly News: बदायूं और पीलीभीत मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार करेंगे स्वागत

Wed, 24 May 2023 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Grand entrance will welcome on Badayun and Pilibhit road
बरेली। शहर के सात शिवमंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के सामने नाथ कॉरिडोर की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई थी। उसे अब धरातल पर उतारने के लिए नौकरशाही जुट गई है। इसी कड़ी में बदायूं और पीलीभीत मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार लोगों का स्वागत करेंगे। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डाॅ. राकेश सिंह ने बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह के साथ प्रस्तावित नाथ कॉरिडोर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निरीक्षण की शुरुआत बदायूं रोड से हुई। मार्ग पर बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से निर्माणाधीन द्वार देखा। इसे और भव्य रूप देने के निर्देश ने दिए। बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन द्वार के दोनों ओर ग्राम समाज की भूमि पर पौधे लगाने का काम जल्दी शुरू कराया जाएगा। शहर में प्रवेश करने वाले भक्तों के साथ जन सामान्य को सुखद अनुभूति होगी। पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित वनखंडी नाथ मंदिर का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा। पीलीभीत बाईपास पर भव्य प्रवेश द्वार एवं पीलीभीत बाईपास से बनखंडी नाथ मंदिर तक सड़क का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। वनखंडीनाथ
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों में धर्मेंद्र राठौर रिंकू ,अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर ,पंडित सुनील दत्त शर्मा व हरिओम राठौर मौजूद रहे।



इनसेट-

नाला निर्माण कराएं, प्रतिदिन प्रगति बताएं- मंडलायुक्त
बरेली। बदायूं रोड पर आईटीबीपी सेंटर के पास सड़क के चौड़ीकरण तथा निर्माणाधीन पुलिया का मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही तय अवधि में काम पूरा करने के लिए कहा। नगर निगम की ओर से जुए की पुलिया एवं करगैना पुलिस चौकी के पास बनाए गए नाले को देखने के बाद मंडलायुक्त ने सफाई कराने के आदेश दिए। यह भी कहा कि जहां-जहां पर नाला कच्चा है, उसको पक्का किया जाए। नाला कार्य की हर रोज प्रगति उन्हें बताई जाए। आईजी साथ रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article