{"_id":"68aa2ef9d1324ec86f00f67b","slug":"gram-pradhan-and-her-husband-beaten-up-for-not-playing-dj-during-urs-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102192-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उर्स में डीजे न बजाने पर ग्राम प्रधान व उसके पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उर्स में डीजे न बजाने पर ग्राम प्रधान व उसके पति को पीटा
विज्ञापन
फरीदपुर। उर्स में चादर ले जाने के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा डीजे न बजाने से नाराज गांव के लोगों ने घर में घुसकर महिला ग्राम प्रधान व उसके पति को पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के जेड़ गांव निवासी कल्लू शाह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी वर्तमान में गांव की प्रधान है। गांव से तीन दिन पूर्व उर्स में चादर चढ़ाने के लिए गई थी। इस दौरान गांव के ही नन्हे शाह, मुस्कान शाह, आफताब अली, नईम, शहादत, अजीम ने कहा कि कार्यक्रम में डीजे क्यों नहीं ले जा रहे। जिस पर पीड़ित ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार इस बार डीजे पर पाबंदी के चलते नहीं लाया। इस बात को लेकर सभी लोगों ने ग्राम प्रधान व पीड़ित को गालियां दीं। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी लाठी डंडे व नाजायज असलहे लेकर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए। आरोपियों ने घर का सामान तोड़फोड़, पीड़ित व उसकी पत्नी ग्राम प्रधान को पीटा। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित कल्लू शाह की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच जारी है। संवाद