फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government will give subsidy on pm surya ghar muft bijli yojana

Solar Energy: बिजली के बिल से मिलेगा छुटकारा, इस योजना का उठाएं लाभ, सरकार देगी सब्सिडी

Fri, 17 May 2024 01:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2024 01:10 PM IST
सार

हर महीने आने वाले बिजली के बिल से छुटकारा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य-घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू किया गया। इस योजना में राज्य व केंद्र सरकार 45 प्रतिशत तक अनुदान भी देती है।   

विज्ञापन
Government will give subsidy on  pm surya ghar muft bijli yojana
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री सूर्य-घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर जिले के 20 हजार उपभोक्ताओं के घर सौर ऊर्जा से रोशन किए जाएंगे। इसके तहत अब तक करीब 1625 लोगों ने आवेदन किए हैं। 26 घरों में सोलर रूफटॉप पैनल लगा दिए गए हैं। 

विज्ञापन


हर महीने आने वाले बिजली के बिल से छुटकारा दिलाने के लिए पीएम सूर्य-घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू किया गया था। इसके तहत प्रदेश के 25 लाख घरों को बिजली दिए जाने का लक्ष्य रखा था। योजना के तहत 300 यूनिट फ्री बिजली तीन किलोवाट सोलर रूफटॉप की स्थापना पर मिलेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार से अनुदान दिया जाएगा। शासन से मिले लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए बिजली निगम और उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन
पीएम सूर्य योजना का लाभ पाने के लिए पंजीकरण पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पेज पर लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को डालकर आगे की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेगा लाभ 
पीएम सूर्य-घर मुफ्त बिजली योजना में राज्य व केंद्र सरकार अनुदान देगी। परियोजना अधिकारी (नेडा) रामआधार रावत ने बताया कि एक किलोवॉट पर 60 हजार रुपये में प्रोजेक्ट लागत  30 हजार केंद्र व 15 हजार राज्य सरकार से अनुदान मिलेगा। 

दो किलोवाट पर एक लाख 20 हजार का खर्च आएगा। इसमें 90 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। तीन किलोवाट पर एक लाख 80 हजार रुपये खर्च करने पर एक लाख आठ हजार का अनुदान मिलेगा। चार किलोवाट पर 45 प्रतिशत, पांच किलोवाट पर 36 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।

यूपी नेडा के पीओ रामआधार रावत ने बताया कि योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्लांट की स्थापना के कुछ समय के बाद ही अनुदान खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed