फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government will bring 'Goa' plant like in UP cities

यूपी के शहरों में गोवा जैसा ‘प्लांट’ लाएगी सरकार

Mon, 03 Jul 2017 12:58 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 03 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Government will bring 'Goa' plant like in UP cities
यूपी के शहरों में गोवा जैसा ‘प्लांट’ लाएगी सरकार - फोटो : यूपी के शहरों में गोवा जैसा ‘प्लांट’ लाएगी सरकार
कूड़े से बिजली बनाने का जैसा प्लांट गोवा में चल रहा है प्रदेश के शहरों और कस्बों में भी वैसा ही प्लांट लगाने की तैयारी सरकार ने की है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गोवा का प्लांट देश में सबसे सफल है। उसका अध्ययन किया गया है। जल्द ही उसी तर्ज पर अपने शहरों में भी प्लांट लगेंगे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहरों और कस्बों में अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए वृहद स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। इस दिशा में सरकार पहले फेरी नीति लागू करेगी। फिर अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।  
विज्ञापन

योगी सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि फैजाबाद और अयोध्या को नगर निगम का दर्जा देने समेत तमाम काम हुए हैं। इससे प्रदेश में विकास का माहौल बना है। सफाई कर्मियों की कमी के बारे में कहा कि नई भर्तियां की जाएंगी लेकिन स्वच्छता के बारे में जनता को स्वयं भी जागरूक होना पड़ेगा। अब सड़क पर छिलके या मूंगफली फेंककर नगर निगम या नगर पालिका को कोसने से काम नहीं चलेगा। कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि अपराध प्रत्येक सरकार में होते हैं। भाजपा सरकार में भी हो रहे हैं लेकिन सरकार किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दे रही है। अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई कर क्राइम पर जीरो टालरेंस की नीति तय की गई है। अपराधी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले- उनके मामलों की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर देखेंगे। कार्यक्रम में विधायक डा. अरुण कुमार, राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल, डा. श्याम बिहारी लाल, जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, प्रतेश पांडेय, अंकुश अग्रवाल के अलावा पार्षद विकास शर्मा, छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, दीपक सक्सेना के अलावा चंद्रपाल गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

तोमर ने मांगी टैक्स छूट 
मेयर डा. आईएस तोमर ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। शासन की टैक्स नियमावली में कामर्शियल टैक्स में की दरें ज्यादा होने का मामला उठाया। मेयर के अनुसार इस पर नगर विकास मंत्री ने कहा कि उनका लेटर मिल चुका है। टैक्स कम करने पर विचार किया जाएगा। महापौर नगर विकास मंत्री की गाड़ी पर ही बैठकर गांधी उद्यान गए। यहां नगर निगम और वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया। इससे पहले सीबीगंज और कर्मचारी नगर में नगर विकास मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed