फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government gives green signal to 300 bed hostel, awaiting Centre's approval

Bareilly News: 300 बेड हॉस्टल को शासन की हरी झंडी, केंद्र की मंजूरी का इंतजार

Wed, 02 Oct 2024 05:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Government gives green signal to 300 bed hostel, awaiting Centre's approval
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम को जल्द ही 300 बेड हॉस्टल की सौगात मिल सकती है। राज्य सरकार की ओर से इसको स्वीकृति मिल चुकी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार है। सांसद छत्रपाल गंगवार इसके लिए पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में 300 बेड के हॉस्टल की मांग काफी समय से की जा रही थी। इसके लिए सीडीओ की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को राज्य सरकार ने पास कर दिल्ली भेज दिया है। अब सिर्फ केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। 20 से 22 सितंबर तक स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को काफी असुविधा हुई थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। सांसद छत्रपाल गंगवार ने भी इस पर खेद जताया था। इसी के मद्देनजर अब खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। सांसद ने इस प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी दिलाने में हर संभव सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में केवल एक ही महिला छात्रावास

महिला खिलाड़ियों के लिए शहर में केवल रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ही छात्रावास मौजूद है। वर्ष 2002 में बरेली कॉलेज में महिला छात्रावास हुआ करता था। इससे निकलने वाली लड़कियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शहर का गौरव बढ़ाया। इसके बाद 2007 में छात्रावास को छावनी के पास शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन 2009 में इसे लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया। तब से सिर्फ रुहेलखंड विवि में ही महिला छात्रावास है। संवाद


--
काफी दिनों से स्टेडियम में 300 बेड हाॅस्टल की मांग की जा रही थी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूर करके दिल्ली भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही वहां से भी इसे स्वीकृति मिल जाएगी। - जगप्रवेश, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed