फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Got recognition from vinegar, flying to success across borders

Bareilly News: सिरके से मिली पहचान, सीमा भर रहीं कामयाबी की उड़ान

Mon, 25 Sep 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Got recognition from vinegar, flying to success across borders
बरेली। सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। इस बात को साबित किया है फरीदपुर की सीमा ने। 44 वर्ष की उम्र में उन्होंने कामयाबी की उड़ान भरी। ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं होने के बावजूद भी उनका कारोबारी बनने का सपना साकार हुआ। सिरके ने उनको पहचान दिलाई। अब स्वयं आत्मनिर्भर होने के साथ ही वह दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन

सीमा ने परिवार की महिलाओं से ही सिरका बनाना सीखा। उन्होंने खुद का बनाया सिरका पैक करके बाजार में बेचना शुरू किया। बाजार में पहचान बनी तो उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर क्लीनिंग उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने क्लीनिंग उत्पादों की फैक्ट्री भी डाल दी। काम बढ़ा तो अन्य महिलाओं को भी साथ जोड़ा। महिलाएं सभी उत्पाद तैयार करके उसे बाजार तक पहुंचाती हैं।
विज्ञापन


तैयार माल को बाजार में खपाने के लिए सीमा ने लोगों से बात करना शुरू किया। ग्रामीण परिवेश की कम पढ़ी-लिखी महिला के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण था। पहले व्यापारियों ने उनका तैयार माल लेने से मना कर दिया। फिर धीरे-धीरे एक-दो ऑर्डर मिले। उत्पादों की गुणवत्ता की परख कराने के लिए सीमा ने व्यापारियों को कुछ सैंपल दिए जो खरे उतरे। इसके बाद उनकी गाड़ी चल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed