{"_id":"65d3d1bf057e7c51be00f1d4","slug":"got-defeated-in-time-management-hindi-paper-confused-bareilly-news-c-4-noi1138-347727-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समय प्रबंधन में मिली मात, हिंदी के पेपर ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समय प्रबंधन में मिली मात, हिंदी के पेपर ने उलझाया
Tue, 20 Feb 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सोमवार को जिले के 22 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। 1622 परीक्षार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। 10वीं के परीक्षार्थी ने संस्कृत और 12वीं के परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने परीक्षा को लेकर मिलेजुले अनुभव साझा किए। हिंदी की परीक्षा में समय प्रबंधन परीक्षार्थियों के लिए चुनौती बना।
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर वेद मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को 10वीं के परीक्षार्थियों की उर्दू विषय की परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए कृष्णा पब्लिक स्कूल शिक्षा ग्राम को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षार्थियों से बात-
कह सकते हैं कि पेपर ठीक हुआ है, लेकिन अनुमान के मुताबिक थोड़ा कठिन रहा। समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती रही। - सिद्धार्थ मिश्रा
शुरूआत में तो लगा कि पेपर समय से हल हो जाएगा, लेकिन वक्त के साथ समय पर पकड़ बिगड़ती गई। - मनमोहन राम
पेपर अच्छा हुआ है। शुरूआत में तो ध्यान नहीं गया, लेकिन आखिरी एक घंटे में बहुत तेजी से लिखना पड़ा। - हिमांशु
पेपर अच्छा आया था। समय से हल हो गया। प्री बोर्ड और मॉडल पेपर से काफी मदद मिली है। - पीयूष