फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Got a job in Delhi Police then demanded dowry

Bareilly News: दिल्ली पुलिस में नौकरी मिली तो की दहेज की मांग

Sun, 26 Mar 2023 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Got a job in Delhi Police then demanded dowry
बरेली। ट्रेन में हुई दोस्ती पहले प्यार में बदली फिर यह शादी तक पहुंच गया, लेकिन कुछ समय बाद प्रेमी की नियुक्ति दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हो गई। तो उसके परिवार वालों ने शादी के लिए प्रेमिका की मां से दस लाख रुपये और थार कार की मांग कर दी। इतना दहेज देने में असमर्थता पर शादी से इन्कार कर दिया। अब प्रेमिका ने प्रेेमी और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की मुलाकात दिसंबर 2019 में ट्रेन में यात्रा के दौरान फरीदपुर क्षेत्र के गांव करपिया के आदर्श शर्मा से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एक-दूसरे को मोबाइल नंबर भी दे दिए। युवती का आरोप है कि इसके बाद आदर्श शर्मा ने शादी के बात कह कर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों ने अपने प्यार के बारे में परिवार वालों को बताया तो वह भी शादी के लिए राजी हो गए। कुछ रस्मों को भी पूरा कर लिया गया। फरवरी 2023 में आदर्श शर्मा की नौकरी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर लग गई।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि फरवरी में आदर्श ने यह बात बताई। यह भी कहा कि परिवार वाले उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं। लड़की पक्ष के लोग दस लाख रुपये और थार कार दे रहे हैं। 17 मार्च को युवती की मां ने आदर्श के परिवार वालों से बात की तो उन्होंने दस लाख रुपये और कार की मांग रखी। असमर्थता जताई तो शादी से मना कर दिया। आरोप है कि आदर्श के भाई राहुल ने जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बारादरी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed