{"_id":"65351fbf5ab48c09d500e247","slug":"goons-molests-school-girl-while-going-to-school-coaching-in-bareilly-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: स्कूल-कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़खानी करता है शोहदा, विरोध पर तेजाब से चेहरा जलाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: स्कूल-कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़खानी करता है शोहदा, विरोध पर तेजाब से चेहरा जलाने की दी धमकी
Sun, 22 Oct 2023 06:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Oct 2023 06:42 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक शोहदे ने छात्रा का घर से निकलना दूभर कर दिया है। वह स्कूल-कोचिंग आते जाते वक्त छात्रा से छेड़खानी करता है। विरोध करने उसने छात्रा को तेजाब से चेहरा खराब करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल कोचिंग जाते समय मोहल्ले का शोहदा छेड़खानी करता है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है, जिससे छात्रा दहशत में है। छात्रा के दादा ने एडीजी से मामले की शिकायत की है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक बस्ती के निवासी शख्स ने बताया कि उनकी नाबालिग नातिन को स्कूल कोचिंग जाते समय मोहल्ले का शोहदा छेड़ता है। कुछ दिन पहले इस शोहदे ने छात्रा को अपने साथियों की मदद से रास्ते में रोका और हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की। उनकी नातिन ने विरोध किया तो तेजाब डालने की धमकी दी गई।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: दिवाली से पहले कारोबार में उछाल, लुभा रही राजकोट और मुंबई की जूलरी, वाहन बाजार में भी गुलजार
विज्ञापन
नातिन ने घटना के बारे में बताया तो शोहदे के परिजनों से शिकायत की गई। परिजनों ने उसे पीटकर भगा दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह इज्जतनगर थाने में शिकायत करने पहुंचे थे पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एडीजी से शिकायत करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।