{"_id":"67a0ba4fc511756d460831a0","slug":"goons-attempt-to-misdeeds-with-girl-and-threatens-to-throw-acid-on-her-in-bareilly-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीएससी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, शादी से इन्कार करने पर शोहदे ने दी तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीएससी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, शादी से इन्कार करने पर शोहदे ने दी तेजाब डालने की धमकी
Mon, 03 Feb 2025 06:17 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Feb 2025 06:17 PM IST
सार
बरेली में शादी से इन्कार करने पर शोहदे ने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। उसे धमकी दी कि अगर उसने कहना नहीं माना तो तेजाब डालकर उसका चेहरा बिगाड़ देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में शोहदे की हरकतों से बीएससी की छात्रा परेशान है। उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वह छात्रा पर शादी करने का दबाव डाल रहा है, मना करने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि छात्रा से शोहदे ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़ित छात्रा ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में रहने वाली युवती बीएससी की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह जब भी कॉलेज जाती है तो रास्ते में जैनुल आब्दीन छेड़खानी करता है। जैनुल शादी नहीं करने पर तेजाब डालकर उसका चेहरा बिगाड़ने की धमकी देता है। छात्रा के पड़ोस में जैनुल के नाना का घर है, वहां आकर वह छात्रा को अश्लील इशारे करता है। 30 जनवरी को छात्रा कूड़ा डालने गई तो जैनुल उसको घर में घसीट ले गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: शादी से पहले अपनी दुल्हन को भगा ले गया युवक, लड़की की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। छात्रा के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। जैनुल के परिजनों से शिकायत की तो उन लोगों ने छात्रा की ही पिटाई कर दी। छात्रा ने कैंट थाने में जैनुल और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोरी से छेड़खानी, अपहरण की धमकी
कैंट थाना क्षेत्र में आरोपियों ने घर में घुसकर मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर अपहरण की धमकी दी गई। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह अपनी पांच बेटियों और एक बेटे के साथ घर पर रहती हैं। आरोप है कि 30 जनवरी को जब वह काम से बाहर गई थीं तो शब्बीर, खालिद और जीशान घर में घुस आए। उन्होंने नाबालिग बेटी की पिटाई करने के साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर उनकी अन्य बेटियां आईं तो धमकी देकर भाग गए। अब आरोपी स्कूल जाते समय रास्ते से बेटी का अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं।