फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goonda Act imposed on SP leader Avinash Mishra and land mafia Sanjay Rana in bareilly

Bareilly News: सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा पर लगा गुंडा एक्ट, गैंगस्टर संजय राना पर भी कार्रवाई

Fri, 22 Aug 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 11:48 AM IST
सार

बरेली में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के आरोपी भूमाफिया राजीव राना के भाई संजय राना पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Goonda Act imposed on SP leader Avinash Mishra and land mafia Sanjay Rana in bareilly
अविनाश मिश्रा और संजय राना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा (सछास) के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और इज्जतनगर गोलीकांड के आरोपी राजीव राना के भाई संजय राना पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन

 
फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान के मूल निवासी अविनाश मिश्रा की पहचान छात्र नेता के तौर पर रही है। अविनाश के खिलाफ मारपीट, धमकाने व रंगदारी वसूलने जैसे मुकदमे दर्ज हैं। अविनाश आजकल रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास रह रहा है। वह पहले विद्यार्थी परिषद से जुड़ा था, अब सछास पदाधिकारी के तौर पर सक्रिय है। आरोप है कि कुछ दिन पहले अविनाश मिश्रा ने मढ़ीनाथ निवासी प्रिंस यादव से रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मौके पर बिलख रहा था एक साल का बेटा; पति समेत ससुरालवाले लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप: छात्रों से वसूलता है रंगदारी 
प्रिंस का आरोप था कि अविनाश खर्चा चलाने के लिए छात्रों से रंगदारी वसूलता है। अविनाश पर प्लॉट कब्जाने व एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बार-बार मुकदमों में नामजद होने के कारण अविनाश मिश्रा अधिकारियों की नजर में था और उस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। 

अब बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने उस पर गुंडा एक्ट लगा दिया। इधर, अविनाश मिश्रा का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कुछ लोग जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी।

गोलीकांड के सूत्रधार संजय पर पहले ही हो चुकी कार्रवाई
संजय नगर निवासी संजय राना को पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड का सूत्रधार माना जाता है। इस कांड में करीब 45 मिनट तक फायरिंग हुई थी। इसके वीडियो देशभर में वायरल हुए थे। तत्कालीन एसएसपी सुशील घुले का इसी वजह से तबादला हो गया था। राजीव राना के बाद अब संजय पर कार्रवाई की गई है। भीषण गोलीकांड में पुलिस राजीव व संजय समेत अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही कर चुकी है। संजय राना भी जमानत के बाद पुलिस के रडार पर है।

एक अन्य सपा नेता भी पुलिस के रडार पर
सूत्रों की मानें तो अविनाश मिश्रा का समर्थन कर रहे और कैंट क्षेत्र से टिकट की जुगत में लगे एक अन्य सपा नेता पर भी अफसरों की नजर है। उस नेता पर भी जल्द ही पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर सकती है। कुछ दिन पहले सपा के ही एक नेता को पिटवाने के मामले में भी अविनाश के साथ उस नेता पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि अविनाश मिश्रा व संजय राना के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही अलग-अलग तरह के अपराध में सक्रिय हैं। इसलिए दोनों पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। इनकी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed