फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods train jammed track, trains remained stuck for two and a half hours

Bareilly News: मालगाड़ी ने ट्रैक किया जाम, ढाई घंटे फंसी रहीं ट्रेनें

Thu, 12 Oct 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 12 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Goods train jammed track, trains remained stuck for two and a half hours
बरेली। ओवरलोड मालगाड़ी के चलते बुधवार को अलीगढ़-बरेली व बरेली-दिल्ली रूट की दो यात्री ट्रेनें और दो मालगाड़ियां घंटों नजदीकी स्टेशनों पर खड़ी रहीं। परेशान यात्रियों ने काफी देर हंगामा किया। करीब तीन घंटे बाद किसी तरह ट्रैक की बाधा दूर करवाकर ट्रेनों का आवागमन दुरुस्त किया गया। इससे शाम 5:25 से रात 8:20 तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड के तीन नंबर ट्रैक की लंबाई लगभग 650 मीटर है। बुधवार शाम पांच बजकर 25 मिनट पर रामगंगा की दिशा से आई मालगाड़ी को कंट्रोल रूम के निर्देशानुसार स्टेशन मास्टर मनोज कुमार शर्मा ने तीन नंबर ट्रैक पर रोक दिया। चूंकि मालगाड़ी की लंबाई ट्रैक की क्षमता से अधिक थी, इससे दोनों साइड की रेलवे क्रॉसिंग ब्लॉक हो गई। कुछ देर इंतजार के बाद जब दोनों रेलवे क्रॉसिंग नहीं खुलीं तो वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे क्रॉसिंग पर फंसे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच अलीगढ़ की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन को आंवला और बरेली से दिल्ली जा रही पैसेंजर को रामगंगा स्टेशन पर रोक दिया गया। दोनों ट्रेनें काफी देर तक स्टेशनों पर खड़ी रहीं तो यात्रियों ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे की आपाधापी के बाद मालगाड़ी को आगे-पीछे करके फंसी ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना कराया गया। इस तरह रात आठ बजे ट्रैक पर ट्रेनों का सुचारू रूप से संचालन हो सका।
विज्ञापन

इस व्यवधान से अलीगढ़ से बरेली जंक्शन आने वाली यात्री ट्रेन जो शाम छह बजे जंक्शन पहुंचनी थी, वह ट्रैैक बाधित होने से रात नौ बजकर पांच मिनट पर जंक्शन पहुंची। इस यात्री ट्रेन में 500 से अधिक लोग सफर कर रहे थे। ऐसे में गर्मी के कारण उनको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही बरेली से जाने वाली दो मालगाड़ियां भी इस प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed