फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods train derails in Shahjahanpur rail traffic disrupted for two and half hours

UP: पटरी से उतरी मालगाड़ी, ढाई घंटे रेल यातायात बाधित, राज्यरानी समेत छह ट्रेनों को रोका गया

Mon, 01 Jan 2024 10:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jan 2024 10:31 PM IST
सार

डिरेल हुए डिब्बे को छोड़कर शेष को इंजन से अलग-अलग स्टेशनों पर ले जाकर खड़ा किया। इसके बाद जैक की मदद से डिब्बे को पटरी पर लाकर साढे़ सात बजे रेल यातायात बहाल किया गया।

विज्ञापन
Goods train derails in Shahjahanpur rail traffic disrupted for two and half hours
ट्रैक से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर से आ रही पत्थरों से लदी मालगाड़ी के बीच के दो डिब्बे सोमवार शाम पटरी से उतर गए। इसके चलते अप लाइन पर राज्यरानी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को रोक दिया गया। ढाई घंटे के बाद रेल यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ की तरफ से रोजा की ओर आ रही मालगाड़ी को पांच नंबर लूप लाइन में जाने के लिए सिग्नल दिया था। प्वाइंट नंबर 202 के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। चालक रोहित कुमार व सहायक प्रदीप कुमार ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया। दो डिब्बे बेपटरी होने के बाद पॉवर केबिन को सूचना दी गई। इसके बाद रेल अफसरों में खलबली मच गई। कंट्रोल के आदेश पर अपलाइन पर रेल संचालन को रोक दिया गया। साथ ही डाउन लाइन पर कॉशन देकर गाड़ियों को गुजारा गया। इस बीच बरेली की ओर जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस को पं. रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन, पंजाब मेल को कहेलिया, किसान एक्सप्रेस समेत करीब छह ट्रेनों को रोक दिया गया।

विज्ञापन

ढाई घंटे तक परेशान होते रहे यात्री
रोडवेज बसों की हड़ताल के दौरान ट्रेन ही एकमात्र साधन बचा था। सोमवार को रेल यातायात बाधित होने से कई ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके चलते यात्री परेशान हो गए। भीषण सर्दी में यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

जैक से पटरी पर लाए गए चक्के
हादसे के बाद रेलवे के अफसरों ने काम को शुरू कराया। डिरेल हुए डिब्बे को छोड़कर शेष को इंजन से अलग-अलग स्टेशनों पर ले जाकर खड़ा किया। इसके बाद जैक की मदद से डिब्बे को पटरी पर लाकर साढे़ सात बजे रेल यातायात बहाल किया गया। सबसे पहले राजरानी एक्सप्रेस को निकाला गया।

विज्ञापन

डीआरएम के निर्देश के बाद भी संरक्षा से खिलवाड़
27 दिसंबर को रोजा यार्ड में मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। उसके अगले दिन डीआरएम ने रोजा में संरक्षा गोष्ठी में सुरक्षित रेल संचालन के टिप्स दिए थे। उसके बाद फिर से रोजा में मालगाड़ी डिरेल होने से सवाल खड़ा होने लगा है।

सुल्तानपुर से मालगाड़ी आ रही थी। रोजा में वह डिरेल हो गई थी। साढ़े सात बजे रेल यातायात को बहाल कर दिया गया। -दिलीप सिंह मीना, एरिया मैनेजर, रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed