फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Good security arrangements will be maintained on goodbye

अलविदा नमाज पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था  

Fri, 16 Jun 2017 01:31 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Fri, 16 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Good security arrangements will be maintained on goodbye
Good security arrangements will be maintained on goodbye - फोटो : Good security arrangements will be maintained on goodbye
रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण ने धर्मस्थलों की जांच और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी धार्मिक स्थलों की जांच भी करवाई जा रही है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले धर्मस्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। अलविदा नमाज से पहले धर्मस्थल की जांच भी करवाई जाएगी। आसपास कोई संदिग्ध वस्तु मिलने पर आलाधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है। एंटी सबोटाज टीम से जांच करवाई जाएगी। धर्मस्थल के पास पटाखों की दुकान नहीं लगने दी जाएगी। 
विज्ञापन

यह भी कहा गया है कि नमाज के वक्त कुत्ता और सुअर आदि जानवरों को भी धार्मिक स्थल के करीब नहीं आने दिया जाएगा। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के सुअर पालकों को नोटिस जारी कर रहे हैं। यहां पुलिस की ड्यूटी भी लगेगी। अगर कही शांतिभंग जैसी स्थिति बनेगी तो पुलिस तत्काल मूवमेंट करेगी। मिश्रित आबादी में अलविदा की नमाज के बाद सामूहिक रूप से निकलने वाले लोगों के बीच मौजूद रहकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल रहेगा तैनात 
इंस्पेक्टर  16 
दरोगा    117
हेड कांस्टेबल 60 
कांस्टेबल 400
महिला कांस्टेबल 20 
पीएसी   4 कंपनी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed