फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gonda's thugs grabbed Rs 80 lakh on the pretext of sending them to New Zealand

Bareilly News: न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर गोंडा के ठगों ने 80 लाख हड़पे

Sat, 13 Jul 2024 06:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Gonda's thugs grabbed Rs 80 lakh on the pretext of sending them to New Zealand
बरेली। नौकरी के लिए न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर गोंडा के जालसाजों ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इज्जतनगर थाने में ठगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बन्नूवालनगर निवासी अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि गोंडा के ढुंदापुर तरबगंज निवासी लालजी जायसवाल, उसके भाई घनश्याम जायसवाल, रामजी जायसवाल और श्यामजी जायसवाल ठगी का काम करते हैं। लालजी के जरिये एक युवक का न्यूजीलैंड जाने को वीजा दिलवाया था। युवक को वीजा मिला तो लालजी पर विश्वास हो गया। अजीत ने अपना और कुछ साथियों का न्यूजीलैंड जाने के लिए वीजा बनवाने की बात लालजी से की। लालजी ने सभी को न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिया तो सभी ने मिलकर उसके खाते में 55 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और 25 लाख रुपये उसे नकद दिए। करीब 80 लाख रुपये देने के बाद भी किसी का वीजा नहीं बना। लालजी टालमटोल करता रहा और वीजा के लिए कहने पर अभद्रता करने लगा। अजीत और उनके साथियों से मिलने लालजी बरेली भी आया था। लालजी स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रुका था। ठगी होने के कारण अजीत मानसिक तनाव में आ गए हैं। ठगी के शिकार अन्य लोग अजीत से रुपये मांग रहे हैं इसलिए वह अधिक परेशान हैं। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed