फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gold price make record per ten gram gold rate one lakh 23 thousand crosses in bareilly

Gold Rate: दस ग्राम सोना 1.23 लाख रुपये के पार, कारोबारी बोले- कीमतों में गिरावट के आसार कम

Tue, 07 Oct 2025 04:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 04:01 PM IST
सार

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। बरेली में माहभर में प्रति दस ग्राम सोना 10 हजार रुपये महंगा हुआ है। सोमवार को सोने की कीमत 1,23,500 लाख पर पहुंच गई। वहीं चांदी के भाव 1,52,900 रुपये पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन
gold price make record per ten gram gold rate one lakh 23 thousand crosses in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की चमक बढ़ती जा रही है। माहभर में सोना प्रति दस ग्राम 11,500 रुपये बढ़त के बाद 1,23,500 लाख पर पहुंच गया है। वहीं, प्रति किलो चांदी के भाव 1,52,900 रुपये पहुंच गए हैं। कीमतों में गिरावट के आसार भी कम हैं।

विज्ञापन


बरेली के सराफा कारोबारियों के मुताबिक दो साल से सोने के भाव में तेजी दिख रही है। पिछले वर्ष दस अक्तूबर को सोना प्रति दस ग्राम करीब 78 हजार रुपये पर बिका था। 55 फीसदी उछाल के साथ सोमवार को यह 1,23,500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धन संपदा: कैसे करें पूंजी का सही निवेश, बताएंगे विशेषज्ञ; बरेली में आज शाम चार बजे से होगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष दस अक्तूबर को चांदी का भाव 92 हजार रुपये प्रति किलो था जो अब 1,52,900 लाख रुपये पहुंच गया है। मानसून सीजन में भी इस वर्ष सोने-चांदी की चमक फीकी नहीं पड़ी। कारोबारियों का मानना है कि वैश्विक राजनीतिक, आर्थिक अनिश्चितता की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार है।

सराफा कारोबारी संजीव औतार अग्रवाल के मुताबिक हालिया उछाल के बाद सोने में कुछ दिन के लिए ठहराव की उम्मीद है, लेकिन कीमतों में गिरावट के आसार कम हैं। कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय संकट खड़ा हुआ तो सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।

गहनों के वजन और बजट में संतुलन नहीं बिठा पा रहे ग्राहक
बरेली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक कीमतों में तेजी की वजह से बाजार में निवेशकों की आवाजाही बढ़ी है। हालांकि, निम्न और मध्यम वर्ग के खरीदारों में कमी आई है। सहालग के लिए खरीदारी करने वाले प्रतिष्ठान पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वह गहनों के वजन और अपने बजट में संतुलन नहीं बिठा पा रहे हैं।

बाजार में आए एक ग्राम से भी कम वजन के गहने
आलमगिरीगंज के सराफा कारोबारी अंकुर शर्मा के मुताबिक कीमतों में बढ़त से आम आदमी के लिए दस ग्राम सोना खरीदना आसान नहीं रहा। इसे देखते हुए अब नोज रिंग, पिन, ईयर रिंग, अंगूठी आदि एक ग्राम से कम वजन में मंगा रहे हैं, ताकि खरीदार खाली हाथ न लौटें। आगामी करवाचौथ, धनतेरस के लिए विशेष रूप से मुंबई, राजस्थान, कोलकाता के कारीगरों को ऑर्डर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed