फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Go check the car, there are boxes in it... this one sentence created a ruckus

जा गाड़ी चेक करो, जा में बक्सा लदे हैं... इस एक वाक्य ने कराया बवाल

Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Go check the car, there are boxes in it... this one sentence created a ruckus
मतगणना केंद्र पर कचरा वाहन में पोस्टल बैलेट मिलने पर हंगामा पर पहुचे डीएम शिवाकांत।
रात करीब नौ बजे के बाद अधिकारियों की गाड़ी अंदर नहीं जाने दी
विज्ञापन

बरेली। जा गाड़ी चेक करो, जा में बक्सा लदे हैं... स्ट्रांग रूम के बाहर खड़े लोगों में से किसी ने यह वाक्य उछाला तो फिर कुछ और सुनाई ही नहीं दिया। सपाई गाड़ी की ओर दौड़ पड़े और फिर शुरू हुआ हंगामा। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस फोर्स को पीछे कर गेट पर कब्जा जमा लिया। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। गाड़ियों के आने-जाने पर खुद ही गेट खोल और बंद कर रहे थे। रात आठ बजे बजे के बाद तक स्ट्रांग रूम के बाहर यही नजारा रहा।
मुख्य सड़क से मतगणना स्थल तक करीब दस हजार से अधिक सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दे रहा था। बाइकों और कारों का दूर तक रेला दिख रहा था। हर कार्यकर्ता अपने मोबाइल से फोटो खींच रहा था। कई सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण कर रहे थे। पुलिस और अधिकारियों की गाड़ियां मतगणना स्थल पर आ जा रही थीं। इस पर भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये गाड़ियां बार-बार क्यों आ जा रही हैं। कार्यकर्ताओं के हुजूम ने गेट पर खुद ही कब्जा जमा लिया और अंदर से आने वाली हर गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पुलिस को पीछे धकेल कर गेट खोलने और बंद करने का जिम्मा भी खुद ही संभाल लिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता अच्छे से जांच करके पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद ही गाड़ियों को आगे बढ़ने दे रहे थे। गाड़ियों में बैठे अधिकारियों से सवाल-जवाब कर उसका वीडियो भी बना रहे थे। करीब नौ बजे के बाद ज्यादातर अधिकारी मतगणना स्थल से जा चुके थे, लेकिन कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। इसके बाद वहां आने वाले अधिकारियों की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट से अंदर नहीं जाने दिया। अधिकारियों ने गाड़ी चेक कराने के बाद कहा कि अब जाने दीजिए तो कार्यकर्ताओं ने कह दिया कि गाड़ी यहीं छोड़कर पैदल जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख अधिकारियों और पुलिस बल ने भी मौके की नजाकत को देखते हुए उनकी एक-एक बात मानी। वे जैसा कह रहे थे, अधिकारी उसी तरह काम करते रहे। करीब दस बजे मुख्य गेट के पास से अधिकतर सपा कार्यकर्ता हट गए। पुलिस फोर्स और तीस-चालीस सपा कार्यकर्ता ही वहां रुके रहे। बाकी कार्यकर्ता और प्रत्याशी अपने कंट्रोल रूम में आ गए और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करते रहे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रत्याशी अताउर रहमान, सुल्तान बेग, अगम मौर्य, भगवत सरन गंगवार, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, करन सिंह, गजेंद्र कुर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed