{"_id":"5f95dc148ebc3ec5f12524db","slug":"girls-should-be-worshiped-every-day-satisfaction-bareilly-news-bly424620467","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन पूजी जानी चाहिए कन्याएं: संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन पूजी जानी चाहिए कन्याएं: संतोष
विज्ञापन
मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते संतोष गंगवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन शक्ति सप्ताह के समापन पर कलक्ट्रेट में कार्यक्रम
विज्ञापन
डीएम बोले- अगले नवरात्र तक एक हजार आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा सुंदरीकरण
बरेली। मिशन शक्ति सप्ताह के समापन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कन्याओं की नवरात्र में ही नहीं बल्कि हर दिन पूजा करनी चाहिए। देश में चली आ रही बेटे और बेटियों में भेदभाव की परंपरा को खत्म करना चाहिए। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान में विशेष योगदान के लिए छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने कहा कि बेटियां अब हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। मिशन शक्ति अभियान को दूर तक ले जाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी व्यक्तिगत रूप से महिलाओं को जागरूक कर स्थिति में बदलाव ला सकती हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने ‘आपरेशन कायाकल्प’ के तहत प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने अगले नवरात्र तक जिले में एक हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के सुंदरीकरण की बात कही। इसके अलावा 100 एएनएम केंद्रों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता एवं शक्ति को पहचान कर समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने कहा कि मिशन शक्ति में दिखा महिलाओं का उत्साह सराहनीय है। इस मौके पर मिशन शक्ति में सराहनीय कार्य करने पर एनएसएस की छात्राओं को केंद्रीय मंत्री ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए। महिला पुलिस कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, महिला पुलिसकर्मी, महिला संगठन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम बोले- अगले नवरात्र तक एक हजार आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा सुंदरीकरण बरेली। मिशन शक्ति सप्ताह के समापन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कन्याओं की नवरात्र में ही नहीं बल्कि हर दिन पूजा करनी चाहिए। देश में चली आ रही बेटे और बेटियों में भेदभाव की परंपरा को खत्म करना चाहिए। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान में विशेष योगदान के लिए छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।