{"_id":"645b874cdebce737fa008b0b","slug":"girlfriend-run-away-with-boyfriend-in-bareilly-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती को ले गया पड़ोसी युवक, सहेली ने की भगाने में मदद; मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती को ले गया पड़ोसी युवक, सहेली ने की भगाने में मदद; मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 10 May 2023 05:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 May 2023 05:30 PM IST
सार
युवती 30 अप्रैल से लापता है। उसकी मां ने पड़ोसी युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट क्षेत्र में रहने वाली युवती 30 अप्रैल से लापता है। उसकी मां ने पड़ोसी युवक व बेटी की सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती को ले जाने में उसकी सहेला का भी हाथ है।
विज्ञापन
युवती की मां ने मंगलवार को कैंट थाने में तहरीर दी। महिला ने बताया कि 30 अप्रैल के उसके घर वैवाहिक कार्यक्रम था। परिवार के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी बीच उसकी बेटी लापता हो गई। परिजनों ने युवती को तलाश किया। उन्हें जानकारी मिली कि युवती को पड़ोसी मनोज ले गया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि मनोज उसकी बेटी से चोरी छिपे बात करता था। बेटी की सहेली भी घर पर आती थी। वही अपने मोबाइल से उसकी बात कराती थी। बेटी को भगाने में उसका भी हाथ है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और युवती की सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन