फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girlfriend reached police station after live-in partner refused to marry her in pilibhit

थाने में प्यार की पंचायत: लिव-इन पार्टनर ने किया शादी से इनकार तो प्रेमिका पहुंची पुलिस के पास, हुआ यह फैसला

Sat, 17 Jun 2023 12:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 12:17 PM IST
सार

बरेली का शिक्षक तलाकशुदा स्टाफ नर्स को शादी का झांसा देकर चार साल तक उसके साथ रहा। बाद में शादी से मुकर गया। इस पर युवती तहरीर लेकर थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों की पंचायत हुई, जिसमें आरोपी शादी के लिए तैयार हो गया। 

विज्ञापन
girlfriend reached police station after live-in partner refused to marry her in pilibhit
पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में एक शिक्षक ने शादी का झांसा देकर तलाकशुदा स्टाफ नर्स को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि चार साल तक उसका यौन शोषण किया। बाद में शिक्षक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ित युवती शुक्रवार को कोतवाली पहुंची तो कार्रवाई के भय से आरोपी शिक्षक भी परिजनों के साथ जा पहुंचा। कोतवाली में पंचायत के दौरान शिक्षक के परिजनों ने शादी करने की हामी भर दी।

विज्ञापन


बरेली का शिक्षक पूरनपुर क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में तैनात है। चार साल पहले एक तलाकशुदा स्टाफ नर्स उसके संपर्क में आई। दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान स्टाफ नर्स ने कई बार शादी का दबाव बनाया, लेकिन शिक्षक उसे टालता रहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की शादी का चर्चा: दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी की बनेंगी दुल्हन, भाई बोला- एडीजी साहब बहन का...
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को स्टाफ नर्स शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर लेकर कोतवाली जा पहुंची। इसकी जानकारी होने पर शिक्षक भी परिवार के साथ वहां पहुंच गया। काफी देर तक पंचायत चली। इस संबंध में कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। शिक्षक स्टाफ नर्स से शादी के लिए तैयार हो गया।  10 दिन में शादी का मुहूर्त निकलवाने का वादा किया। इस पर नर्स ने तहरीर नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed