{"_id":"64030d59116a86cb830787d3","slug":"girlfriend-reached-boyfriend-house-and-created-ruckus-in-bareilly-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर हुआ इश्क: उत्तराखंड से शादीशुदा प्रेमी के घर आ धमकी प्रेमिका, पत्नी ने बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम पर हुआ इश्क: उत्तराखंड से शादीशुदा प्रेमी के घर आ धमकी प्रेमिका, पत्नी ने बुला ली पुलिस
Sat, 04 Mar 2023 02:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Mar 2023 02:53 PM IST
सार
उत्तराखंड की युवती को बरेली में दूसरे समुदाय के युवक से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया था। शादी की जिद करके युवती शुक्रवार को किला क्षेत्र में प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की रहने वाली एक युवती बरेली में अपने शादीशुदा प्रेमी के घर आ धमकी। यहां उसने हंगामा खड़ा कर दिया। वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। जानकारी होने पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने युवती को वापस उसके घर भिजवाया। किला थाना पुलिस और प्रेमी की पत्नी ने भी इसमें भूमिका निभाई।
विज्ञापन
उत्तराखंड की युवती को बरेली में दूसरे समुदाय के युवक से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया था। शादी की जिद करके युवती शुक्रवार को किला क्षेत्र में प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां प्रेमी तो नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी और दो बच्चे मिले। युवती फिर भी अड़ी रही तो करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ उस लड़के के घर पहुंचे और लड़की को समझाया।
विज्ञापन
बाद में युवक की पत्नी ने पुलिस बुला ली। पुलिस सभी पक्षों को थाने ले गई। वहां युवक की पत्नी भी पीछे से पहुंच गई। उसने युवती के खिलाफ तहरीर दे दी कि वह उसका बसा हुआ घर बिगाड़ना चाहती है। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि लड़की को समझाकर उसके घर भेज दिया है।
विज्ञापन