'ये लोग मुझे मार डालेंगे': प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका लापता, ऑडियो भी सामने आया, ऑनर किलिंग की चर्चा
मीरगंज क्षेत्र में एक युवक ने 15 फरवरी को सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी प्रेमिका भी लापता है। मृतक की मां बेटे की प्रेमिका के गायब होने को ऑनरकिलिंग से जोड़ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में युवक की जहर खाकर मौत और उसकी प्रेमिका के लापता होने के मामले में दरोगा और सिपाहियों पर आरोप लगने के बाद जब ग्रामीण गुस्साए तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने फिलहाल मृतक की मां की ओर से आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पहले तहरीर से दरोगा और सिपाहियों का नाम हटवा दिया गया। वहीं पुलिस के मुताबिक युवती के घरवालों का कहना है कि उसने आत्महत्या कर ली है। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हालांकि गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा है। युवक-युवती और पुलिसवाले की बातचीत के ऑडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें युवती अपनी जान का खतरा बता रही है।
मीरगंज निवासी महिला ने दो दिन पहले एसएसपी को पत्र देकर बताया था कि उनके बेटे का गांव की लड़की से प्रेमप्रसंग था। लड़की के परिवार ने उनके बेटे से शादी कराने से मना कर दिया। इसके बाद बदायूं में रिश्ता तय कर दिया था। नौ फरवरी को शादी होनी थी। लड़की के मना करने पर परिवार ने उसे आठ फरवरी को गायब कर दिया और लड़की की मां ने अज्ञात आरोपी पर फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने उनके बेटे पर शिकंजा कसा तो उसने 15 फरवरी को सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी।