फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girlfriend family members beaten the boyfriend in shahjahanpur

Shahjahanpur News: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, आहट होने पर खुल गया 'भेद', घरवालों ने दबोचा और फिर...

Mon, 23 Jan 2023 01:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jan 2023 01:19 PM IST
सार

पुवायां में एक युवक को प्रेमिका के घर जाना महंगा पड़ गया। प्रेमिका के घरवालों ने उसे दबोच लिया। उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 

विज्ञापन
girlfriend family members beaten the boyfriend in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पंचायत का इंतजार करती रही। रविवार को पंचायत में समझौता करा दिया गया। बताया जाता है कि पंचायत ने आरोपी को बचाने के लिए नकद राशि किशोरी पक्ष को दिलाई है। 

विज्ञापन

लड़की के घरवालों ने कर दी पिटाई 

पुवायां क्षेत्र के एक गांव के युवक का गांव में ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक रात में किशोरी से मिलने उसके घर पहुंच गया। आहट होने पर परिजन जाग गए और युवक को पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई की गई। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। किशोरी के परिजन ने पुलिस को छेड़छाड़ की तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

विज्ञापन

पंचायत में दोनों पक्षों में हुआ समझौता 

रविवार को चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पंचायत ने इसके लिए युवक पक्ष पर जुर्माना लगाकर रकम किशोरी पक्ष को दिला दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि किशोरी पक्ष ने पहले तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया गया। इस कारण युवक को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed