फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend family killed her lover in Budaun

घरवालों ने प्रेमी को मार डाला: पुलिस से बोली प्रेमिका- जल्दी थाने ले चलो... नहीं तो मुझे भी मार देंगे

Tue, 02 Apr 2024 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 10:54 AM IST
सार

Budaun News: अपनी प्रेमिका से मिलने आए दिल्ली के युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव प्रेमिका के चाचा के घर से बरामद हुआ। प्रेमिका ने अपने घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं।  

विज्ञापन
Girlfriend family killed her lover in Budaun
इसी घर में हुई युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के गुलड़िया क्षेत्र के एक गांव में तहेरे भाई की साली के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने युवती और उसकी मां से पूछताछ की। युवती ने भी अपनी जान का खतरा बताया है।  

विज्ञापन


दिल्ली में हर्ष विहार थाना क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी डालचंद (26 वर्ष) का अपने तहेरे भाई की साली के साथ पांच साल से प्रेम प्रसंग था। वह अक्सर डालचंद के पास दिल्ली चली जाती थी। इससे उसके परिजन नाराज थे। रविवार दोपहर डालचंद अपनी प्रेमिका से मिले आया और रात को उसके घर में ही रुका। सोमवार को वह प्रेमिका के चाचा के घर गया तो वह वहां भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजन वहां पहुंचे। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजनों का खून खौल उठा। उन्होंने धारदार हथियारों से डालचंद को काट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग मुझे मार डालेंगे 
प्रेमिका के चाचा के घर प्रेमी की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया तो वह बोली- मुझे थाने ले चलो। नहीं तो ये लोग मुझे भी मार डालेंगे। उसने डालचंद की हत्या का आरोप अपने परिवार वालों पर लगाया है। 

ग्रामीणों के मुताबिक, जब थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उस दौरान युवती और उसकी मां घटनास्थल से अपने घर जा चुकी थीं। पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद दोनों से पूछताछ की तो युवती ने अपने परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस उसकी मां से भी पूछताछ कर रही है। बाकी परिवारवाले फरार हैं।

गांव में चर्चा- डालचंद ने कर ली थी युवती से शादी 
गांव के लोगों का कहना है कि डालचंद ने युवती से शादी कर ली थी। वह अपनी मांग भी भरती थी, लेकिन उसके परिवार वाले यह बात किसी को बताना नहीं चाहते थे। वे लड़की को घर से भी नहीं निकलने देते थे। अगर वह कहीं जाती थी तो देर-सवेर ही घर से निकलती थी, ताकि गांव वालों के सामने उसके शादी कर लेने का भेद न खुल सके। 

सीओ उझानी शक्ति सिंह के अनुसार युवक दिल्ली का रहने वाला था। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती और उसकी मां से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।

पांच साल से था प्रेम प्रसंग
तहेरे भाई की शादी के बाद से ही डालचंद का उसकी साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तब से डालचंद का भी यहां आना-जाना था। जब भी वह गांव आता तो वह अपनी प्रेमिका के घर पर ही रुकता था। प्रेमिका के परिजन उसे पसंद नहीं करते थे। कई बार उन्होंने आपत्ति भी जताई। युवती भी अक्सर डालचंद से मिलने दिल्ली चली जाती थी। पुलिस इस मामले में डालचंद के परिजनों से भी पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed