{"_id":"64eecc9f57f7b28f700ab1a6","slug":"girlfriend-dragged-young-man-from-truck-and-beat-him-in-bareilly-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार प्रेमी को धोया: प्रेमिका ने युवक को ट्रक से खींचकर पीटा, आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बाजार प्रेमी को धोया: प्रेमिका ने युवक को ट्रक से खींचकर पीटा, आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल
Wed, 30 Aug 2023 10:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:55 AM IST
सार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक युवती ने प्रेमी को बीच बाजार जमकर पीटा। युवक ने अपनी प्रेमिका के अश्लील फोटो वायरल कर दिए थे। इससे प्रेमिका गुस्से में थी।
विज्ञापन
युवती ने प्रेमी को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में ट्रक चालक प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए, फिर वायरल कर दिए। इससे गुस्साई प्रेमिका ने ट्रक में बैठे प्रेमी को नीचे खींचकर बीच बाजार में उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उसे चौकी ले गई।
क्षेत्र की युवती एक साल पहले लालकुआं में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। शीशगढ़ का ट्रक चालक युवक भी वहां अपने रिश्तेदार के यहां गया था। वहां दोनों में प्रेम हो गया। युवक ने निकाह का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। तीन माह पहले आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचकर वायरल कर दिए।
इससे युवती खफा हो गई और दोनों में मोबाइल फोन पर नोकझोंक हो गई। मंगलवार को युवती को पता लगा कि प्रेमी ट्रक लेकर फतेहगंज पश्चिमी आ रहा है। वह लोधीनगर चौराहे पर खड़ी हो गई। दोपहर में ट्रक को आता देख उसने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने प्रेमिका को देखकर ट्रक नहीं रोका।
विज्ञापन
इस पर युवती चालक की साइड वाली खिड़की से लटक गई। उसे लटकता देख लोगों ने ट्रक को रुकवाया। इसके बाद युवती ने खिड़की खोलकर प्रेमी युवक को खींचकर नीचे उतारा ओर उसे खूब पीटा। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों को चौकी लाकर पूछताछ की। कुछ देर बाद युवती के परिजन वहां पहुंच गए। वह युवती को समझा-बुझाकर घर ले गए। पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने आरोप युवक को भी छोड़ दिया।