फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend beats boyfriend for stopping him from drinking alcohol in Bareilly

प्रेमिका ने प्रेमी को पीटा: कमरे में अनजान लोगों के साथ थी लिव-इन पार्टनर, टोकने पर किया ये हाल

Wed, 17 Apr 2024 04:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 04:15 PM IST
सार

बरेली में एक युवक को उसकी प्रेमिका ने पीट दिया। उसका कहना है कि प्रेमिका कमरे में दो लोगों के साथ शराब पी रही थी। उसने उसे टोका तो प्रेमिका ने उक्त लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।  

विज्ञापन
Girlfriend beats boyfriend for stopping him from drinking alcohol in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तीन साल से साथ रह रही प्रेमिका को अनजान लोगों के साथ शराब पीने पर टोका तो उसने प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद वह जेवर और नकदी लेकर चली गई। परेशान प्रेमी ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायत कर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कश्यप ने बताया कि उसका तीन साल से दूसरे समुदाय की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह दोनों बंगलूरू में तीन साल से सहमति संबंध में रह रहे थे। करीब 15 दिन पहले प्रेमिका उसे बरेली ले आई। यहां वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुरम में रह रहे थे। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव: बरेली मंडल की ईवीएम में नहीं दिखेगा 'हाथ' का चिह्न, आजादी के बाद पहली बार हो रहा ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपक को काम के सिलसिले में दोबारा बंगलूरू जाना पड़ा। वापस लौटकर देखा तो उसकी प्रेमिका दो लोगों के साथ बैठकर शराब पी रही थी। दीपक ने विरोध जताया तो प्रेमिका ने उन लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसके घर में रखा जेवर और नकदी भी ले गई। 

पीड़ित प्रेमी के मुताबिक उसने प्रेमनगर थाना पुलिस  से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उसने एसएसपी दफ्तर में पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। दीपक का कहना है कि जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करता था, उसी ने धोखा दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed