फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl Student suicide in hostel of private university in Bareilly writes many things in suicide note in English

UP: बरेली में निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, अंग्रेजी में सुसाइड में लिखी ये बातें

Mon, 02 Dec 2024 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Dec 2024 01:37 PM IST
सार

बरेली में निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। शाहजहांपुर जिले की रहने वाली छात्रा बीसीए प्रथम वर्ष में थी।

विज्ञापन
Girl Student suicide in hostel of private university in Bareilly writes many things in suicide note in English
Girl Student suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस छात्रावास में सप्ताह भर बाद ही आत्महत्या का एक और मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिला के खुटार थाने के गांव बजरिया निवासी निहारिका सिंह का शव उसके कमरे में सोमवार सुबह फंदे पर लटका मिला। चीफ प्रॉक्टर केके दुबे ने सूचना दी तो बिथरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


देखा कि हॉस्टल के टॉप फ्लोर टी-6 में निहारिका का शव फंदे से लटका था। पुलिस के साथ पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने शव उतारा। सीओ नवाबगंज व सीओ यातायात के साथ ही नायब तहसीलदार सदर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। छात्रा के घरवालों को सूचना दी गई है। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है। कमरे में सुसाइड नोट भी मिला है।
Trending Videos

अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट
अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र है। लिखा है कि मम्मी पापा आपने मेरा इलाज कराया, इसके लिए धन्यवाद। एक लाइन लिखी है कि प्यार ही यहां तक लाया है प्यार ही निकालेगा। इससे लगता है कि आत्महत्या का मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। 

 

छात्रा निहारिका सिंह के पिता अवधेश सिंह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। लगभग 20 वर्षों से खुटार कस्बे में रह रहे हैं। सुबह आठ बजे बेटी से घरवालों की फोन पर बात हुई थी। इसके बाद आत्महत्या करने की खबर मिली। अवधेश सिंह कस्बे में ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं और बीमा एजेंट भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed