फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl student stopped going to school due to fear of molester in Bareilly

Bareilly: सरेराह करता था छेड़छाड़, विरोध पर शोहदे ने की हद पार; दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Tue, 09 May 2023 02:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 May 2023 02:15 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में शोहदे की हरकतों से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। आरोप है कि शोहदे ने तेजाब डालने की धमकी दी है। पीड़ित छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Girl student stopped going to school due to fear of molester in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में घर से स्कूल जाती छात्रा का फोटो खींचकर शोहदे ने एडिट करके फेसबुक पर वायरल कर दिया। आरोप है कि शोहदे ने छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। इससे दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव की छात्रा घर से स्कूल में पढ़ने जाती थी। गांव का ही साजिद नाम का युवक उसे रास्ते में घेरकर आए दिन छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। एक दिन उसने जबरन अपने मोबाइल से छात्रा का फोटो खींच लिया और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन


शादी में हर्ष फायरिंग: दूल्हे ने रायफल से 36 सेकेंड में दागे चार फायर, दुल्हन ने भी दबाया ट्रिगर; वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छात्रा ने जब मना कर दिया तो 24 अप्रैल को उसका फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो बना ली, फिर उसे फेसबुक पर वायरल कर दिया। इनकार पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी साजिद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed