{"_id":"5eefbfd88ebc3e431428a764","slug":"girl-s-uproar-in-police-station-bjp-leader-s-son-has-committed-rape-baheri-news-bly4100148195","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रात भर थाने में हंगामा करती रही महिला, भाजपा नेता के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रात भर थाने में हंगामा करती रही महिला, भाजपा नेता के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
Mon, 22 Jun 2020 02:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की महिला भाजपा नेता के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बदायूं की एक युवती ने बहेड़ी थाने में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने युवक को उठाया तो तमाम भाजपाई भी थाने में जुट गए। युवती के परिवारवालों को भी पुलिस ने रात में ही बदायूं से बुलवा लिया लेकिन बाद में थाने में ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
दरअसल बदायूं की एक युवती का बहेड़ी की महिला भाजपा नेता के बेटे से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ था। युवती का कहना था कि तमाम मुलाकातों के बाद उनके बीच शादी की बात तय हो गई थी। शनिवार रात युवती उससे मिलने बहेड़ी पहुंची तो दोनों में शादी को लेकर तकरार हो गई।
इसके बाद युवती सीधे थाने पहुंच गई और युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस महिला नेता के बेटे को थाने उठा लाई। कुछ ही देर में थाने में भाजपाइयों का मजमा लग गया। उन्होंने पुलिस पर समझौता कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रात में ही पुलिस ने बदायूं से युवती के परिजन को भी बुला लिया। दोनों पक्षों को समझौते के लिए दो घंटे का समय दिया गया। पुलिस युवक की मां बेटे को शादी के लिए काफी देर तक मनाती रही, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। बताते हैं कि दोनों के परिवारवालों में समझौता होने पर युवक और युवती उनके साथ चले गए। मामले में कार्रवाई को कोई तहरीर नहीं दी गई।
बहेड़ी सीओ रामानंद राय ने बताया कि कल रात एक युवती आई थी। महिला भाजपा नेता के बेटे को भी बुलवाया गया था। पहले युवती उस पर तमाम आरोप लगा रही थी, लेकिन जब उसके माता-पिता को बुलवाया गया तो दोनों पक्ष समझौता करने की बात करने लगे। अगर पीड़िता इस मामले में तहरीर देती है तो अब भी कार्रवाई हो सकती है।