फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl reached her lover house on the insistence of marriage in bareilly

Bareilly News: शादी करने की जिद पर प्रेमी के घर पहुंची युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा, मच गया हंगामा

Sat, 03 Feb 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 06:10 PM IST
सार

नवाबगंज इलाके के एक गांव में शनिवार को प्रेम प्रसंग को लेकर हंगामा हो गया। एक युवती शादी करने की जिद पर प्रेमी के घर पहुंच गई। पीछे से आए उसके घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
girl reached her lover house on the insistence of marriage in bareilly
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शादी करने की जिद लेकर युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती के पीछे परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती की पिटाई कर दी, जिससे हंगामा हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इस बीच युवती के परिजन उसे लेकर घर चले गए। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का उसके पड़ोस के गांव निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को प्रेमिका प्रेमी से शादी की जिद करते हुए उसके घर पहुंच गई। पीछे से प्रेमिका के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवती की पिटाई कर दी। हंगामा होता देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। 

विज्ञापन

युवती को ले गए घरवाले 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को बचाया। इस बीच परिजनों ने पुलिस से युवती को जबरन छुड़ाया और उसे लेकर घर चले गए। पुलिस ने प्रेमी को कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

इस मामले में कोतवाल श्रृवण कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर जांच को भेजा गया है। पुलिस को अभी तहरीर नही मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। उधर, ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed